नई दिल्ली, जून 8 -- राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महाबैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जारी है। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सुप्रिया सुले समेत 23 दलों के नेता मौजूद हैं। बैठक शुरू होने से पहले की कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी और ममता बनर्जी गले मिल रही हैं। वहीं बैठक शुरू होते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए आगे की रणनीति को लेकर अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि जांच एजिसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने का प्रयास हो रहा है। ऐसी स्थिति में सबको एकजुट रहने की जरूरत है।परिसीमन के खिलाफ वाली एकजुटता की जरूरत- खरगे खऱगे ने 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों का आह...