नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Independence Day Speech In Hindi: आज 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन की हुकूमत से आजाद हुआ था। आजादी के 79 साल पूरे हो गए हैं। इस राष्ट्रीय त्योहार को हम लोग बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हैं। इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस बार भारत सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह 'विकसित भारत @2027 के लिए युवा शक्ति' पर फोकस करेगा। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने और उसमें युवाओं की भागीदारी के सरकार के विजन के दर्शाती है। दरअसल 2047 में भारत को आजादी मिले 100 बरस पूरे हो जाएंगे। ऐसे में भारत सरकार का लक्ष...