नई दिल्ली, अगस्त 11 -- किसी देश का झंडा सिर्फ रंग-बिरंगा कपड़ा नहीं होता, ये उस देश की पहचान, संप्रभुता, सांस्कृतिक वैल्यू को दिखाता है। देश-विदेश में ये झंडा उसकी पहचान होता है। इसीलिए हमेशा अपने देश के झंडे का सम्मान करने के लिए बोला जाता है। 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और लाल किले पर प्रधानमंत्री देश के झंडे को फहराएंगे। भारत के झंडे में बने तीन रंग और अशोक चक्र के बारे में तो सभी लोग जानते होंगे। लेकिन इसके साथ ही कुछ और रोचक बाते हैं जो आपके तिरंगे झंडे को खास बनाती हैं। इन इंटरेस्टिंग फैक्ट्स को हर किसी को जानना चाहिए। तो चलिए आप भी जानें तिरंगे झंडे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।फैक्ट नंबर 1 भारत के तिरंगे झंडे को आंध्र प्रदेश के स्वंत्रता सेनानी पिंगली वैंकेय्या ने डिजाइन किया था। जो 22 जुलाई 1947 को भारत के संविधा...