नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Independence Day 2026 Slogans, Quotes: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। साल 1947 में भारत अंग्रेजी हुकूमत की चंगुल से आजाद हुआ था। अंग्रेजों की गुलामी से आज देश को आजाद हुए पूरे 79 साल हो गए हैं। इस साल देशवासी 80वां इंडिपेंडेंस डे धूमधाम से मना रहे हैं। ये आजादी दिलवाने में स्वतंत्रता सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान, उनके बलिदान, संघर्षों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। 15 अगस्त के दिन हर जगह देश भक्ति गाने, नारे सुनने को मिल जाते हैं, जो दिलों में जोश भर देने के लिए काफी हैं। देश भर में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां स्वतंत्रता सेनानियों के ज्वलंत नारों की गूंज से हर एक देशवासियों के दिलो-दिमाग को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर देते हैं। आज के दिन आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, ऑफिस ...