नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Ind W Vs Zim W 2nd ODI Score: भारतीय महिला टीम ने वडोदरा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारी खेली। रविवार को भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने पारी को संभाला औकर 124 रनों की साझेदारी की। 148 पर चौथा विकेट आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर हरमनप्रीत कौर ने 153 रनों की साझेदारी की और भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। भारत ने जिम्बाब्वे को 329 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने श...