नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Ind W Vs Zim W 2nd ODI LIVE Score: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वडोदरा में खेला जा रहा है। भारत ने जिम्बाब्वे को 329 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने शतकीय पारी खेली है। भारत ने पहला वनडे मैच 9 विकेट से जीता था, ऐसे में वूमेन इन ब्लू इस मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर है। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने के बाद पहला शतक जड़ा है।IND- 328/6 (50 ओवर)ZIM- 207/9 (48.1 ओवर) भारत को पहले ओवर में ही चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा। 1 रन जब टीम का स्कोर था तब कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। भारत ने 19 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी खोया। शैफाली वर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत...