IND W vs NED W LIVE SCORE: नीदरलैंड का गिरा 7वां विकेट, श्री चरणी ने बैक टू बैक दो बैटर को किया आउट
नई दिल्ली, जून 17 -- महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम आज अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड से खेल रही है। भारत ने लीड्स के मैदान पर 210 रनों का टारगेट दिया है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन जुटाए। भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है। स्मृति मंधाना (75) और शेफाली वर्मा (55) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने 115 रनों की साझेदारी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर ऋचा घोष 20 और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डे लांगे ने दो जबकि मायर्थे वैन डेन राड, हीदर सीगर्स और आइरिस ज्विलिंग ने एक-एक विकेट हासिल किया।NED W Live Score: 113/7 (16.1 ओवर)IND W Liv...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.