नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- IND W vs HKC W LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार को सातवां मैच में भारतीय महिला टीम और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में भारत ने 60 रन बटोरे। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 17 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष 13 गेंद में 11 रन ही बना सकीं। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से मात दी थी। भारत का हांगकांग के बाद अगला मुकाबला पाकिस्तान से है और इसलिए भारतीय टीम अपनी ज्यादातर कमियों को इस मुकाबले में दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग की टीम को अपन...