नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- IND W vs HKC W LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार को सातवां मैच में भारतीय महिला टीम और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से मात दी थी। वनडे प्रारूप में चार और टी20 प्रारूप में तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, हालांकि हांगकांग के खिलाफ वह इसे बेहतर करना चाहेंगे। भारत का हांगकांग के बाद अगला मुकाबला पाकिस्तान से है और इसलिए भारतीय टीम अपनी ज्यादातर कमियों को इस मुकाबले में दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग की टीम को अपन...