नई दिल्ली, जुलाई 11 -- IND W vs ENG W LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी ने तीन विकेट चटकाए। आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने 11 ओवर खेलते हुए 21 रन बनाए और टैमी का विकेट गंवाया। इंग्लैंड की टीम अब 264 रन से पीछे है। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड की माइया बूचियेर 17 और हीथर नाइट एक रन बनाकर क्रीज पर हैं । क्रांति गौड़ ने सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को पवेलियन भेजा। India Women vs England Women Lords Test LIVE Score: पहले दिन का खेल दोनों टीमों के लिए 50-50 रहा। मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति ने अच्छा अर्धश...