नई दिल्ली, जुलाई 11 -- IND W vs ENG W LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 59.1 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। गौड़ ने लाल गेंद के प्रारूप में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 52 रन और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं लेकिन अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकीं। India Women ...