नई दिल्ली, जुलाई 13 -- IND W Vs ENG W day 4 LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज चौथा दिन है, जहां इंग्लैंड की टीम 130/6 से आगे खेल रही है। इंग्लैंड को दिन की शुरुआत में ही 7वां झटका लग चुका है। लंबे समय से टिकी हई एमी जोंस को स्नेहा राणा ने 135 के स्कोर पर आउट किया। वे 54 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इंग्लैंड कल के स्कोर में सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाई और 1 विकेट खो दिया। मैच के चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 151/1 से आगे खेलना शुरू किया था और 341/7 पर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन शेफाली वर्मा (33) के रूप में भारत ने पहला विकेट खो दिया था। यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना तीसरे दिन सुबह क्रीज पर थीं। टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिली थी...