नई दिल्ली, जुलाई 12 -- IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जहां भारत अपनी दूसरी पारी में 154/1 से आगे खेलना शुरू करेगा। स्मृति मंधाना 69 और यस्तिका भाटिया 39 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी पारी में भारत का एकमात्र विकेट शेफाली वर्मा (33) के रूप में गिरा है।IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score Full Scorecard ENGW- 170 INDW 285 & 154 /1 (42) 10 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने पहली पारी में 83 बनाए, जबकि क...