नई दिल्ली, जुलाई 12 -- IND W Vs ENG W day 3 LIVE Score: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जहां भारत ने अपनी दूसरी पारी में 151/1 से आगे खेलना शुरू किया और 341/7 पर पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिली थी, जिसके कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दिन का खेल शुरू होते से यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। भाटिया अंत तक टिकी रहीं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ा। 113 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी शतक से चूक गई हैं। वे 70 रन बनाकर पवेलियन की राह नापी। दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा (33) के रूप में गिरा था। दूसरा विकेट आज स्म़ृति...