IND W vs BAN W LIVE Score: शेफाली वर्मा ने सेमीफाइनल में ठोका शतक, भारत ने दिया विशाल टारगेट
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- IND W vs BAN W Live Score: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने हैं।भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन जुटाए। शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारत का पावरप्ले में स्कोर 72/1 रहा। स्मृति मंधाना छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए।मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.