नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- IND w vs BAN Live Score: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को दूसरे ओवर में झटका लगा। टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो रन ही बना सकीं। भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम आमने-सामने है। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। जबकि बांग्लादेश की टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और एक मैच गंवाया है। सात बार की चैंपियन भारतीय टीम गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश को हराकर एक बार फिर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।IND w vs BAN Live Score IND LIVE Score: 9/1 (2)भारतीय पारी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। ...