तिरुवनंतपुरम, सितम्बर 26 -- स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे जबकि भारतीय टीम 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगा। वर्ल्ड कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे मैच खेलने हैं (अगर विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती है)। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे उसे अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत 15 सदस्यीय टीम तैयार करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने खोला राज, 2027 वर्ल्ड कप से पहले खुद से किया ये बड़ा वादा भारत को यह तय करना होगा यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को 50 ओवर के प्रा...