नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को खेला जाना है। 4 मैच के बाद यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। IND vs WI टी20 सीरीज का डिसाइडर मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। तय समय के अनुसार इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पांचवां टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और शे होप- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। बेंगलुरु का मौसम आज शाम काफी खराब रहने वाला है, ऐसे में तय समय पर टॉस और तय समय पर मैच शुरू होने की संभावनाएं काफी कम नजर आ रही है। आइए एक नजर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- IND vs WI 5वें टी20 पर बारिश का साया, 10.16 तक मैच ...