नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज रोमांचक टी20 सीरीज का अंत उस अंदाज में नहीं हुआ जिसकी हर कोई उम्मीद कर रहा था। इस सीरीज के दौरान शे होप की अगुवाई वाली मेहमान टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी, टीम इंडिया के हर सवाल का जवाब वेस्टइंडीज के पास था। पहले मैच में जब भारत ने आसान जीत दर्ज की तो दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रनों का मुश्किल टारगेट चेज करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने अगले दो मुकाबले टारगेट का बचाव करते हुए जीते। 4 मैचों के बाद यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी था। उम्मीद थी कि 5वें टी20 में भी बेंगलुरु के फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, मगर बारिश ने हर किसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ देर फैंस का मनोरंजन किया, मगर फिर से बारिश के दस्तक देने की वजह से मैच ...