नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में 351 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। गिल ने मैच के बाद बताया कि वह टीम के स्कोर से काफी खुश थे, मगर आखिरी में स्लो ओवर रेट की वजह से लगी पेनेल्टी टीम इंडिया पर भारी पड़ गई। इसके अलावा उन्होंने खराब फील्डिंग को भी हार का जिम्मेदार बताया। बता दें, केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का टारगेट रखा था, हालांकि इस स्कोर को मेहमान टीम ने 10 गेंद और 5 विकेट रहते चेज कर डाला। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 162 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत यह वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल नंबर-1, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर; IND vs W...