नई दिल्ली, अगस्त 9 -- IND Vs SL XI LIVE Score Day 3: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। श्रीलंका इलेवन के 363/8 के जवाब में भारत ने दूसरे दिन 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए। तीसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो भारत ने पारी घोषित कर दी। फिलहाल, श्रीलंका इलेवन के लिए निपुण धनंजय (31)* और रमेश मेंडिस (4)* क्रीज पर हैं। श्रीलंका इलेवन की कुल बढ़त 178 रनों की हो गई है। पेसर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका इलेवन को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में रविन्दु रसंथा (8) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आठवें ओवर में पसिंदु सोरियाबंदरा (4) को बोल्ड किया। गुरनूर बराड़ ने 19वें ओवर में पवन रत्ना...