नई दिल्ली, अगस्त 9 -- IND Vs SL XI LIVE Score Day 3: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। श्रीलंका इलेवन के 363/8 के जवाब में भारत ने दूसरे दिन 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए। तीसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो विरोधी टीम बल्लेबाजी करने उतरी। पेसर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका इलेवन को दूसरी पारी में पहला झटका दिया है। उन्होंने पांचवें ओवर में रविन्दु रसंथा (8) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आठवें ओवर में पसिंदु सोरियाबंदरा (4) को बोल्ड किया। गुरनूर बराड़ ने 19वें ओवर में पवन रत्नायके (19) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने निशान मदुष्का के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। ओपनर निशान मदुष्का ...