IND Vs SL Day 5 Highlights: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा, सुथार ने मारा 'घातक छक्का'
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- IND Vs SL Day 5 Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने बुधवार को गॉल में आयोजित पहला टेस्ट 165 रनों से रौंदा। भारत ने 372 रनों का टारगेट दिया। मैच के पांचवें दिन श्रीलंका टीम दूसरे सेशन में 77.4 ओवर में 206 रनों पर ढेर हो गई। मानव सुथार ने 'घातक छक्का' मारा। उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने कुल 10 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में चार शिकार किए थे। सुथार ने 75वें ओवर में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और श्रीलंका को हार की ओर धकेल दिया। उन्होंने सोनल दिनुशा (128 गेंदों में 84) और प्रभात जयसूर्याय (0) को पहली और दूसरी गेंद पर आउट किया। सुथार ने आखिरी गेंद पर लाहिरु कुमारा (0) को अपने जाल में फंसाया। पहले सेशन में 33 ओवर का खेल हुआ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.