नई दिल्ली, अगस्त 26 -- IND Vs SL Day 4 LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा और अहम दिन है। दूसरा सेशन चल रहा है। फिलहाल, श्रीलंका की ओर से पसिंदु सोरियाबंदरा (51) और कामिंदु मेंडिस (21) बल्लेबाजी कर रहे हैं। पसिंदु ने 78 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। लंच तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 83 रन जोड़कर दो विकेट खोए। रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर में कामिल मिशारा (20) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने पसिंदु के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की पार्टनरसिप की। मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर में लाहिरू उदारा (3) का शिकार किया। वहीं, भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 89.4 ओवर ओवर में 290 रनों पर समेटी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 213 ...