IND Vs SL Day 3 LIVE Score: भारत को कौन दिलाएगा चौथा विकेट? फिफ्टी की ओर पसिंदु सोरियाबंदरा
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- IND Vs SL Day 3 LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। मैच के तीसरा दिन का पहला सेशन चल रहा है। फिलहाल, श्रीलंका की ओर से पसिंदु सोरियाबंदरा (32) और कामिंदु मेंडिस (10) बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को तीसरा झटका कामिल मिशारा (25 गेंदों में 19) के रूप में लगा। उन्हें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर में अपना शिकार बनाया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम दो दिन पूरी तरह हावी रही। भारत ने सोमवार को पहली पारी 503/9 पर घोषित करने के बाद श्रीलंका को दो झटके दिए। पहले दिन स्टंप्स के समय श्रीलंका का पहली पारी में स्कोर तीन ओवर में 8/2 था। प्रसिद्ध ने लाहिरु उदारा (1) जबकि स्पिनर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या (2) का शिकार किया। भारतीय गेंदबाज कोलंबो टेस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.