नई दिल्ली, अगस्त 25 -- IND Vs SL Day 3 LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। मैच के तीसरा दिन के आखिरी सेशन में बारिश ने खलल डाल दिया है। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा 85 और लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के 503/9 के जवाब में श्रीलंका टीम की हालत खस्ता है। मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रनों की जररूत है। केशरा नुवांथा ने 74 गेंदों में 18 रन बनाए। उनके और दिनुशा के बीच आठवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। नुवांथा को सुथार ने 69वें ओवर में आउट किया। टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 65 ओवर में 216/7 था। श्रीलंका ने दूसरे सेशन में 86 रन जोड़ेकर तीन विकेट खोए।श्रीलंका को छठा झटका पसिंदु सोरियाबंदरा (133 गेंदों में 80) के रू...