IND vs SL Day 2 LIVE Score: कोलंबो में फिर बूंदाबांदी शुरू, शतक की दहलीज पर ध्रुव जुरेल
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- IND vs SL Day 2 Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। आज मैच के दूसरा दिन है। दूसरे सेशन के आखिर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। फिर टी ब्रेक हो गया। कुछ देर के लिए बारिश रुकी, जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटाने का काम किया। लेकिन फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दूसरे सेशन में भारत ने 56 रन जोड़े और दो विकेट खोए। ध्रुव जुरेल 155 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज भी नाबाद हैं लेकिन उनका खाता नहीं खुला है। मानव सुथार 51 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने 125वें ओवर में आउट किया। सुथार ने जुरेल के संग आठवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। दूसरा सेशन शुरू होते ही ऋषभ पंत ने विकेट गंवाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.