नई दिल्ली, जनवरी 3 -- श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने हाल ही में चक्रवात 'दित्वाह' से हुए भारी नुकसान और जनहानि के बाद राहत कार्यों के लिए भारतीय टीम के खिलाफ दो विशेष चैरिटी टी-20 मैचों का आयोजन करने का सुझाव दिया था। यह मुकाबले 27 और 29 दिसंबर को प्रस्तावित थे, ताकि इससे होने वाली कमाई का उपयोग प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया जा सके। हालांकि, बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के मुताबिक, व्यावसायिक मसलों पर दोनों बोर्डों के बीच समय पर तालमेल नहीं बैठ सका, जिसके कारण इन चैरिटी मैचों को रद्द करना पड़ा। भले ही चैरिटी मुकाबलों के लिए सहमति नहीं बनी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का पूर्व निर्धारित श्रीलंका दौरा प्रभावित नहीं होगा। अगस्त महीने में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां वह दो टेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.