IND vs SL: कौन हैं 'गॉल के किंग्स'? भारतीय बल्लेबाजों को जरूर डराएगा ये खतरनाक रिकॉर्ड!
गॉल, अगस्त 13 -- कई दफा कुछ क्रिकेटर किसी खास मैदान को अपना पसंदीदा मंच बना लेते हैं और वहां लगातार यादगार प्रदर्शन करते हैं जैसे महेला जयवर्धने और मुथैया मुरलीधरन ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब पर प्रतिद्वंद्वी टीम को खूब परेशान किया था। इसी तरह जाक कैलिस के न्यूलैंड्स में आंकड़े अविश्वसनीय रहे हैं जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड लॉर्ड्स में लगभग अजेय साबित हुए। अब श्रीलंका के दो स्पिनर प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस ने गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना गढ़ बना लिया है जहां वे लगातार विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी रहे हैं। दोनों ने मिलकर इस मैदान पर 145 विकेट झटके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने सिर्फ 11 टेस्ट में 81 विकेट लिए हैं जबकि ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने 12 टेस्ट में 64 विकेट अपने नाम किए हैं।'जयसूर्या श्रीलंका का सबसे बड़ा हथियार' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.