नई दिल्ली, अगस्त 18 -- ऋषभ पंत ने मंगलवार को भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने गॉल स्टेडियम में भारत की दूसरी पारी के दौरान 69 गेंदों में 66 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। पंत ने छक्का लगाकर 20वां टेस्ट अर्धशतक कंप्लीट किया और इतिहास रचा। यह उनका 100वां छक्का था। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई प्लेयर बन गए हैं। पंत के साथ गजब संयोग हुआ। उन्होंने 18 अगस्त, 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पंत ने 18 अगस्त को ही 100वां टेस्ट सिक्स जमाया। पंत टेस्ट इतिहास में 100 या उससे अधिक जड़ने वाले चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (138 छक्के), न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (107) और...