विशाखापत्तनम, दिसम्बर 5 -- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि भारत शनिवार को विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उनकी टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा। हालांकि उन्हें इससे पार पाने के लिए अपनी संतुलित बल्लेबाजी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर है और भारत को दक्षिण अफ्रीका से लगातार दूसरी श्रृंखला में पराजय से बचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इससे पहले टेस्ट श्रृंखला में उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ब्रीट्जके ने तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम जानते हैं कि हमें एक बहुत अच्छी टीम का सामना करना होगा। हमें पता है कि वह जीत हासिल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.