नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहले दिन था। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी मैदान पर उतरते ही अनोखा कारनामा अंजाम दिया। उनका एक ही मैदान पर दोबारा टेस्ट मैच नहीं खेलने का रिकॉर्ड बरकरार है। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां मैच है। वह अब तक हर बार अलग मैदान पर टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। बरसापारा स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। यशस्वी ने जुलाई 2023 में रोसो के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पहले मैच में 171 रनों की पारी खेलकर दुनिया को बताया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विदेशी पिचों पर परफॉर्म करने की काबिलियत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.