नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- India vs Pakistan Hockey Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी सेमीफानल खेला जा रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए में टॉप पर रहने के बाद सेमीफाइनल में एंट्री की। भारत ने लगातार पांच मैच में विजयी परचम फहराया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर की। फिर श्रीलंका को 16-1 और साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा। भारत ने जापान पर 2-0 बांग्लादेश पर 10-0 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर पाकिस्तान पूल बी में शीर्ष पर रहने की राह पर था लेकिन मलेशिया के खिलाफ 4-5 की करीबी हार ने उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया। पाकिस्तान ने पूल मुकाबलों में थाईलैंड को 9-0, उज्बेकिस्तान को 5-1, चीन को 3-0 और ओमान को 7-2 से मात दी। भारत 2016 दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल के बाद...