लाहौर, फरवरी 9 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से लगातार बातचीत की जा रही है। लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है। भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।'बांग्लादेश सही था तो हमने साथ दिया' यहां मीडिया रपटों में कहा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया है जिन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.