IND VS PAK मैच में कप्तानों ने फिर नहीं मिलाया हाथ, हरमनप्रीत कौर का टॉस के वक्त ऐसा था रिएक्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- महिला एशिया कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टॉस के वक्त एक बार फिर कप्तानों की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के वक्त बहुत जल्दी में दिखाई दीं। प्रेजेंटर उनका परिचय करा रहे थे, तभी लगा कप्तान कौर सिक्का उछालने के मूड में हैं। हालांकि, वे थोड़ी देर रुकीं और जब प्रेजेंटर ने परिचय करा दिया और सिक्का उछालने के लिए कहा तब हरमन ने सिक्का उछाला। यह सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में दोनों कप्तानों ने एक बार फिर टॉस के वक्त हाथ ना मिलाने की रवायत जो पिछले एक साल से चली आ रही उसे जारी रखा।टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.