नई दिल्ली, मार्च 8 -- IND vs NZ Pitch Report T20 World Cup Final: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वर्ल्ड कप से भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच हारे हैं और यह दोनों ही हार टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली थी। एक मैच भारत को ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में हराया था, वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को दूसरी हार का स्वाद इसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने चखाया था। ऐसे में आज का मुकाबला भारत के लिए आसान नहीं रहने वाला है। आईए एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- IND vs NZ ऐतिहासिक फाइनल आज; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच...