नई दिल्ली, मार्च 7 -- पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में 'बहुत फुल लेंथ या बहुत शॉर्ट लेंथ' गेंद करने की कीमत चुकानी पड़ी है। पिछले दो मैच में चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन देकर एक विकेट जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन देकर एक विकेट लिया। यह देखना बाकी है कि भारत रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में चक्रवर्ती को टीम में बनाए रखता है या उनकी जगह कुलदीप यादव को लेता है। यह भी पढ़ें- गंभीर ने इस खिलाड़ी के लिए लड़ाई की, जबरदस्ती हुआ सिलेक्शन; अख्तर का बड़ा दावा चावला ने जिओ स्टार से कहा, ''मुझे लगता है कि कभी-कभी जब आप हताश हो जाते हैं या जब आप बहुत सारे प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। आप आखिर में बहुत फुल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.