नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। इस मैच से पहले वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल टीम के साथ जुड़े। गिल ना सिर्फ टीम के साथ जुड़े बल्कि प्रैक्टिस में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ जमकर पसीना भी बहाया। गिल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं है फिर वह टी20 टीम के साथ क्या कर रहे हैं? फैंस के जहन में यह बड़ा सवाल है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। 4 नवंबर को शुरू होने वाली वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में ही खेला जाना है। ऐसे में गिल भारतीय टी20 टीम के साथ जुड़े और कंडीशन से तालमेल बैठाने के लिए जमकर प्रैक्टिस की। सीरीज के पहले मैच अपने नाम कर जीत की हैट्रिक...