IND vs IRE T20I Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस आयरलैंड पहला टी20, यहां फ्री में उठाएं लाइव मैच का मजा
नई दिल्ली, जून 26 -- India vs Ireland T20I Live Streaming- इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ परफॉर्मेंस के बाद उन्हें पहली बार सीनियर टीम के लिए चुना है। वैभव का चयन आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भी हुआ है, मगर वहां उन्हें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते मौका मिलना मुश्किल है। ऐसे में उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ ही वैभव भारत के लिए अपना पहला मैच खेलते नजर आए। अगर आज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह इतिहास रच देंगे, सचिन तें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.