नई दिल्ली, जुलाई 4 -- India vs England Pitch Report, 2nd T20I: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। हालांकि उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया था। आयरलैंड दौरे पर फ्लॉप रही टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट ने इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का अर्धशतक शामिल था। उनके अलावा शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रनों की कमाल की पारी खेली थी। भारतीय पारी खत्म होने के बाद बारिश ने ऐसी दस्तक दी कि मैच फिर शुरू ही नहीं हो पाया। मैनचेस्टर में भी आज बारिश का साया है, देखना होगा कि मैच पूरा हो पाएगा या नहीं। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-...