IND vs ENG: जो रूट और लियाम डॉसन ने भारत को किया दंग, 20 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- इंग्लैंड के जो रूट और लियाम डॉसन ने मंगलवार को भारत को पहले वनडे में दंग कर दिया। दोनों ने बर्मिंघम के मैदान पर उस वक्त मोर्चा संभाला, जब इंग्लैंड टीम 107 रन पर 6 विकेट गंवाकर जूझ रही थी। एक समय तो लगा कि इंग्लैंड 150 का आंकड़ा भी शायद ही छू पाए। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज रूट ने डॉसन के साथ सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड को 258 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रूट ने 76 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 46वां अर्धशतक है। डॉसन ने 83 गेंदों का सामना करने के बाद 68 रन जुटाए। उन्होंने भी छह चौके और एक छक्का जमाया। यह उनका पहला वनडे अर्धशतक है।20 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त रूट और डॉसन ने 134 गेंदों में 121 रन जोड़कर 20 साल पुराना रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.