नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- India u19 vs Pakistan u19 Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2026 का महामुकाबला आज यानी रविवार, 8 नवंबर को ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। भारत को दूसरी ही गेंद पर कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के रूप में पहला झटका लगा, जो खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला यहां जीतकर पहुंची है। भारत बनाम पाकिस्तान इस मैच को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाएगी। लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंटके अपने पहले मुकाबले में नेपाल पर 10 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की थी। टीम ने नेपाल को 128 रन पर ऑल आउट कर दिया था और फिर बिना कोई विकेट खोए टारगे...