नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- IND vs PAK U19 Asia Cup Live Cricket Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2026 का महामुकाबला आज ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 209 रनों का टारगेट रखा है। पाकिस्तान का पहला विकेट जहांगीर बिलाल (5) के रूप में गिरा, जिन्हें ईशान सूद ने तीसरे ओवर में अपना शिकार बनाया। उस्मान खान (16) को मोहित उल्वा ने छठे ओवर में आउट किया। मनाल चौहान ने 13वें ओवर में अब्दुल कादिर (20) को पवेलियन भेजा। 61 रन तक पाकिस्तान की आधी टीम हो गई। अहमद हुसैन ने 8 और कप्तान फरहान यूसुफ के बल्ले से दो रन निकले। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 46.3 ओवर में 208 पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन राजपूत ने शतक ठोका। उन्होंने 85 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 107 रन...