IND U19 vs NPL U19 LIVE Score: नेपाल का स्कोर 50 के पार पहुंचा, भारत ने चार विकेट झटके, ईशान सूद का कमाल
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- IND U19 vs NPL U19 LIVE Score: ओमान में अंडर 19 पुरुष एशिया कप खेला जा रहा है, जिसमें आज भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने हैं। शुक्रवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी शामिल हैं। लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर उतरी है। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। नेपाल ने 5.1 ओवर में अपनेे दो विकेट खो दिए हैं। उनका स्कोर कुल 23 रन है। भारत को दोनों शुरुआती सफलताएं ईशान सूद ने दिलाई हैं। 9 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 27 रन हो गया है और तीन विकेट खो दिए हैं। भारत को तीसरा विकेट ईशान सूद ने ही दिलाया। भारतीय ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.