IND A vs SL A LIVE Score: खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी होंगे मैदान में
नई दिल्ली, जून 21 -- India A vs Sri Lanka A Final Live Score: इंडिया ए और श्रीलंका ए टीम के बीच आज ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जाना है। श्रीलंका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस सीरीज में दो बार दोनों का आमना-सामना हुआ। एक बार भारतीय टीम ने बाजी मारी, जबकि एक बार मेजबान श्रीलंका ने सुपर ओवर में जाकर मैच को अपने नाम किया। अब खिताब के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान की टीम भी इस सीरीज का हिस्सा थी, लेकिन तीन मैच हारने की वजह से टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई। भारत की बल्लेबाजी इस सीरीज में दमदार रही है, लेकिन गेंदबाजी थोड़ी सी चिंता का सबब रही है। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस सीरीज में हल्ला नहीं बोल पाया है। ऐसे में उनसे उम्मीद होगी कि खिताबी मैच में आकर अपनी टीम को बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.