नई दिल्ली, जून 15 -- IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए ने 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए के खिलाफ दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम की धमाकेदार पारियों ने टीम इंडिया की लाज बचा ली है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 265 रनों का टारगेट रखा है। श्रीलंका ए टीम को तेज शुरुआत ओपनर्स ने दिलाई है। पेनल्टी की वजह से 5/0 से शुरुआत करने वाली श्रीलंका की टीम ने 4 ओवर में बिना विकेट खोकए 46 रन बना लिए हैं। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहली सफलता भारत को मिली, जब निशांत सिंधू ने अविष्का फर्नांडो को आउट किया। वे 14 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के 8वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। विशन हलंबगे 11 गेंद में 17 रन बनाकर आयुष का शिकार बने। एक...