IND A vs SL A Cricket Score: दूसरे टेस्ट में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराया, 1-0 से जीती सीरीज
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- IND A vs SL A Live Cricket Score: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गाले में गया। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। मैच के चौथे और आखिरी दिन भारत ने जीत हासिल की। 543 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर टीम इंडिया ने मेजबानों पर 177 रनों की लीड हासिल कर ली थी। सारांश जैन 70 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम दूसरी पारी में 209 पर सिमट गई और भारत को सिर्फ 33 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत कर दो मैचों की इस सीरीज को 1-0 से जीत लिया है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 175 रनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.