IND A vs SL A: भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
नई दिल्ली, जून 21 -- India A vs Sri Lanka A Final: इंडिया ए ने वनडे सीरीज ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली है। तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से रौंदा। भारत ए ने दांबुला में 378 रनों का टारगेट रखा। जवाब में श्रीलंका ए की पारी 47.1 ओवर में 311 को रनों पर सिमटी। यश ठाकुर, विपराज निगम ने तीन-तीन जबकि अनुकूल रॉय ने दो शिकार किए। इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 94 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच को अच्छे से फिनिश किया। श्रीलंका ए की पारी बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अविष्का फर्नांडो चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 गेंदों में 3 रन बनाए। यश ठाकुर ने फर्नांडो को गायकवाड़ के हाथों लपकवाया। ठाकुर ने पांचवें ओवर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.