गौरव चौधरी, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में वेतन वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर 10 से अधिक कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मात्र 11 हजार रुपये में गुजारा करना मुश्किल है इसलिए न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से वीडियो बनाने पर कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। फिलहाल प्रशासन और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है।बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल आईएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में अब 10 से ज्यादा अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सेलरी बढ़ाने और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर सैकड़ों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.