नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। अब रामायण के बाद फैंस को किन फिल्मों का इंतजार है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इन फिल्मों की लिस्ट आईएमडीबी ने जारी की है। आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आने वाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।1. OM- चैप्टर 1: उधिरम द ब्लड वुड रिलीज डेट: 20 नवंबर फिल्म के बारे में: ये एक अपकमिंग तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। राजकुमार पेरियासामी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में धनुष, मामूट्टी, साई पल्लवी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आएंगे। इसकी कहानी तिरुवन्नामलाई के जंगलों में लाल चंदन की तस्करी और लकड़ी काटने वालों को बचाने की पृष्ठभूमि पर आधारि...